शहीदों का स्तम्भ
यह अकादमी का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इस कॉलम में अपने कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुये सभी आईपीएस अधिकारियों के नाम अंकित हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 21 अक्तूबर को वार्षिक स्मृति परेड होती है।

पूर्व छात्र स्तम्भ
शहीद स्तम्भ के समीप वर्ष 2001 में एक 11 फीट का पूर्व छात्र स्तम्भ बनाया गया था। इस स्तम्भ पर 1948 से इस अकादमी से उत्तीर्ण हुये सभी पूर्व छात्रों के नाम लिखे हुए है।
